{"_id":"5526dbdca7f861c03987d1cbc3b42fcd","slug":"submit-aadhaar-card-till-february-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप हो सकती है दो लाख उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप हो सकती है दो लाख उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो लाख से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई ठप हो सकती है। वजह, इन उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी और बैंक में अपने आधार कार्ड की कॉपी जमा नहीं की है।
मंगलवार को पेट्रो कंपनी के अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की थी। बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ऐसे उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद कर सकता है। उपभोक्ता हर हाल में 15 फरवरी तक आधार कार्ड की कॉपी जमा कर दें।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं से गैस एजेंसी और बैंक खाते के साथ आधार कार्ड की कॉपी लगाना जरूरी कर दिया है। इसके लिए पहले 31 जनवरी तक का समय दिया गया था तय तिथि तक करीब दो लाख से ज्यादा लोगों ने आधार कार्ड की कॉपी जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
ऐसे उपभोक्ताओं को अब 15 फरवरी तक का अंतिम समय दिया गया है। इसके बाद गैस की सप्लाई रुक सकती है। तिरुपति गैस एजेंसी के संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पेट्रो कंपनी के अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली थी।
इसमें बताया गया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड की कापी एजेंसी और बैंक में जमा करवाने के लिए 15 फरवरी तक का और समय दिया गया है।
इसे लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय गंभीर है और गैस सप्लाई रोकने के संबंध में आदेश जारी करने की तैयारी में है। बता दें कि जनपद मे घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या 4.20 लाख है।
इसमें से करीब 15 हजार उपभोक्ता सब्सिडी छोड़ चुके हैं और करीब दो लाख आधार कार्ड की कॉपी जमा कर चुके हैं।