फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   STP power connection

बजट के अभाव में अटका मुख्य एसटीपी का बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
STP power connection
मोहन कुटी के पास बनाया जा रहा एसटीपी - फोटो : BULANDSHAHR
बजट के अभाव में अटका मुख्य एसटीपी का बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर में 586 करोड़ की लागत से बिछाई जा रही सीवर लाइन के पानी के ट्रीटमेंट के लिए बनाए जा रहे एसटीपी के बिजली कनेक्शन में अड़ंगा लग गया है। सीवर लाइन के प्रोजेक्ट में धनराशि कम आवंटित होने और प्रस्ताव की राशि अधिक होने के चलते अनुमति के लिए फाइल अमृत निदेशालय को भेजी गई है।
अमृत निदेशालय द्वारा शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य अप्रैल 2018 में शुरू किया गया था। तीन वर्षों में कार्य को पूरा करना था लेकिन कोविड महामारी के कारण कई माह तक कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते कार्य की अंतिम तिथि को 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया गया। शहर में मोहनकुटी पर मुख्य सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के अतिरिक्त छह अन्य स्थानों पर मिनी एसटीपी बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण कार्य भी 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। मुख्य एसटीपी के बिजली कनेक्शन के लिए टेंडर के समय कुल 1.5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था। जब 750 किलोवाट के कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया तो बिजली निगम ने 8.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इसके चलते अभी तक एसटीपी के लिए कनेक्शन जारी नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि पांच आईपीएस (इंटरमीडिएट पंप स्टेशन) को भी अभी तक कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। जबकि निर्माण कार्य 95 फीसदी तक पूरा हुआ है।
विज्ञापन

सात स्थानों पर बनाए जा रहे हैं पंप स्टेशन
कार्यदायी संस्था द्वारा के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि शहर में कुल सात स्थानों पर आईपीएस (इंटरमीडिएट पंप स्टेशन) बनाए गए हैं। इनमें मुख्य एसटीपी के पास 103 एमएलडी, शांति निकेतन में 12.3 एमएलडी, देवीपुरा श्मशान घाट के पास 8.5 एमएलडी, राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान के पास 6.3 एमएलडी क्षमता का आईपीएस बनाया गया है। जबकि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि काली नदी के पास 12 एमएलडी, शुगर मिल के सामने 6.5 एमएलडी, यमुनापुरम स्टेडियम 24 एमएलडी क्षमता का पंप स्टेशन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों स्थानों पर अब भी सीवर लाइन बनी है मुसीबत
शहर में दर्जनों स्थानों पर अब भी सीवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। लाइन बिछाने के बाद यमुनापुरम, चांदपुर रोड, तहसील रोड समेत कई स्थानों पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। जबकि दिल्ली रोड, अस्पताल रोड, स्याना अड्डा रोड, बाईपास रोड समेत अन्य स्थानों पर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़क जर्जर हो चुकी है। डीएम बार-बार अधीनस्थों को आदेश दे रहे हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

मुख्य एसटीपी के लिए कनेक्शन जारी करने में बजट बाधा बना हुआ है। टेंडर के दौरान कुल 1.5 करोड़ प्रस्तावित था लेकिन अब 8.5 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। अब अतिरिक्त बजट की मांग के लिए प्रस्ताव बनाकर फाइल अमृत निदेशालय भेजी गई है। फाइल पास होते ही कनेक्शन जारी करा लिया जाएगा। - आरके गोविल, एई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed