फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   STP

अब एसटीपी के कनेक्शन के बाद होंगे सीवर लाइन के कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
STP
अब एसटीपी के कनेक्शन के बाद होंगे सीवर लाइन के कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का कनेक्शन जारी होने और प्लांट शुरू होने के बाद ही घरों के कनेक्शन किए जाएंगे। हालांकि अभी अधिकारी प्लांट के ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं। शहर के बीच स्थित काली नदी के पुराने पुल के पास ट्रेंचलेस तरीके से लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब केवल ट्रेंचलेस तरीके से लाइनों को आपस में जोड़ा जा रहा है। वहीं, एसटीपी के बिजली कनेक्शन की स्वीकृति मिलने के बाद अब 30 हजार घरों के कनेक्शन करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। अब अधिकारी प्लांट के कनेक्शन जारी करने और प्लांट को चालू करने की तैयारी में हैं। अधिकारियों के मुताबिक पहले प्लांट को चालू करने और उपचारित पानी को छोड़ने के इंतजाम करना जरूरी है। इसके बाद ही घरों के कनेक्शन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उपचारित पानी को छोड़ने का नहीं हुआ इंतजाम
एसटीपी से निकलने वाले उपचारित पानी के प्रयोग की अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है। न तो एनजीटी से पानी को काली नदी में डालने की अनुमति मिली है और न ही अरनिया के थर्मल प्लांट की ओर से पानी लेने को लेकर सहमति बन सकी है। अधिकारी बार-बार रिमाइंडर भेज रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले एसटीपी चालू किया जाएगा, इसके बाद घरों के कनेक्शन किए जाएंगे। उपचारित पानी के प्रबंधन के भी अभी तक इंतजाम नहीं हो सके हैं। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed