{"_id":"576ae3be4f1c1bd754b4850d","slug":"stopage-of-two-trains-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जंक्शन पर रुकेगी नीलांचल और नॉर्थईस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जंक्शन पर रुकेगी नीलांचल और नॉर्थईस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जंक्शन पर नीलांचल और नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस भी रुकेगी। प्लेटफार्म पांच और छह का काम पूरा होने के बाद जंक्शन पर दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने की तैयारी में रेलवे जुट गया है। जीएम के निर्देश पर इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्लेटफार्म का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र के लोगों द्वारा जंक्शन पर नीलांचल और नार्थईस्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज की मांग पूरी होगी। दरअसल इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को या तो गाजियाबाद या फिर अलीगढ़ जाना पड़ता था। प्लेटफार्म पांच-छह का निर्माण होने के बाद दोनों ट्रेनों को चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में और भी ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर यात्री पार्किंग की सुविधाओं के साथ-साथ हरे-भरे पार्क का भी लुत्फ उठा सकेंगे। नए प्लेटफार्म से लेकर टिकटघर तक खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जहां पेड़पौधों के अलावा यात्रियों को बैठने के लिए बेंच आदि लगाई जाएंगी। पूर्व में आए इलाहाबाद मंडल के जीएम इसके लिए दिशा-निर्देश दे चुके हैं। इस नए प्लेटफार्म पर लाइटिंग, पानी, टीन शेड आदि सुविधाएं पूरी की जा रही है।