{"_id":"58445b694f1c1b5222a86703","slug":"state-highway-5-hours-jam-people-are-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे 5 घंटे जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे 5 घंटे जाम, लोग रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट हाईवे 235 पर रविवार को करीब पांच घंटे वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग जाम के झाम से जूझते नजर आए। जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर प्रात: 10 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। 10 मिनट का रास्ता तय करने में आमजन को 2 घंटे से भी ज्यादा समय लगा। सफर कर रहे लोग पानी के लिए भी तरसते नजर आए।
विज्ञापन
जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर घंटों बाद आई ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम का कारण वाहनों की अधिकता, सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण तथा चालकों द्वारा आगे निकलने की जल्दी रहा। करीब पांच घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
डंपर खराब होने से जाम हुआ शिकारपुर बाईपास
नगर के शिकारपुर बाईपास पर डंपर खराब होने के कारण भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ किमी तक लगे जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। शिकारपुर बाईपास रोड पर पुल के पास एक डंपर खराब हो गया। चालक ने पुल का ढलान होने के कारण डंपर को वहीं खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इसके चलते एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते शिकारपुर बाईपास मार्ग पर करीब डेढ़ किमी तक लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। यातायात प्रभारी कुलवीर राणा ने बताया कि डंपर पुल के ढलान पर खराब होने से यातायात बाधित हो गया।
दिन भर जाम के झाम से जूझे लोग
शादी सीजन के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को हाईवे पर दिन भर जाम के हालात बने रहे। याता-यात को सुचारू कराने में ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाईपास का निर्माण होने के बाद भी सिकंदराबाद में अंदर से गुजरने वाले हाईवे को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
शादियों के सीजन के चलते रविवार को अचानक हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दिन भर जाम के हालात बने रहे। याता-यात को सुचारू कराने के लिए ट्रैफिक, सिविल पुलिस के पसीने छूट गए। दनकौर तिराहे से लेकर एसडीएम कोर्ट, ईदगाह, दनकौर रोड पर पीली कोठी तक, गुलावठी रोड पर फ्लाई ओवर तक जाम लग गया।
सुबह 11 बजे से लगे जाम से शाम करीब तीन बजे जाकर राहत मिली। बाईपास बनने के बाद भी वाहनों का दबाव नगर के अंदर से रहता है। वाहन चालक टोल बचाने के प्रयास में नगर के अंदर से वाहनों को निकालते हैं।