फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sports fecilities will be updated in district

144 खेल मैदान बनेंगे मिनी स्टेडियम, जिम और पार्क भी होंगे विकसित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
sports fecilities will be updated in district
144 खेल मैदान बनेंगे मिनी स्टेडियम, जिम और पार्क भी होंगे विकसित
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों में खिलाड़ियों की फौज तैयार करने के लिए बनाए गए खेल मैदान को मिनी स्टेडियम की शक्ल देने के लिए प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। मनरेगा के तहत जिले के 144 ग्राम पंचायतों में बनाए गए खेल मैदानों में जिम, पार्क, रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल किट, क्रिकेट पिच, बैडमिंटन कोर्ट की व्यवस्था के आदेश सीडीओ ने जारी कर दिए हैं।
शासन ने गत दिनों ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाने के आदेश जारी किए थे, ताकि खिलाड़ियों को इसमें प्रैक्टिस करने का मौका मिल सके। साथ ही खिलाड़ी कई तरह के खेलों में भागीदारी कर सकें। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को जमीन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे। जनपद की 144 ग्राम पंचायतों की ओर से जमीन देकर खेल के मैदान बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया गया था। ग्राम पंचायतों से यह प्रस्ताव मिलने के बाद चयनित जमीन को मनरेगा के तहत समतल कराते हुए खेल के मैदान तैयार कर लिए गए थे।
विज्ञापन

मैदान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी
ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के बाद जल्द ही यह खेल के मैदान खिलाड़ियों के लिए तैयार हो जाएंगे। इन मैदानों में खेल की सभी सुविधाएं उपलबध होंगी। इसका लाभ गांव के खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की राशि से खरीदा जाएगा सामान
खेल के मैदान में सामान ग्राम पंचायत की राशि से खरीदा जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव प्रस्ताव बनाएंगे और जरूरत के अनुसार सभी तरह के खेलों का सामान खरीदेंगे। खरीदे जाने वाले खेल के सामान की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी देनी होगी।
पार्क में लगेंगे पौधे
जिले की जिन ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। वहां पर जिम और पार्क भी बनाने के साथ पार्क में पौधे भी लगाए जाएंगे। कई तरह के फूल के पौधे लगाकर पार्क को विकसित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में बन रहे खेल के मैदान
1. ब्लॉक अगौता : जेहरा और मालागढ़।
2. ब्लॉक अनूपशहर : डरोरा, फतेहपुर, मोहरसा, किशनपुर, रूपवास, अहार, पिपैरा, राजौर, भैलई, करनपुर कलान, सोरखा, डबका, राजपुर और मलकपुर।
3. ब्लॉक अरनिया : शाहपुर पहासू, हमीरपुर, सुरजावली और हिसारा।
4. ब्लॉक बीबीनगर : अलीबास बातरी, चित्सौना अलीपुर, कुचेसर, अट्टा और लाडपुर।
5. ब्लॉक बुलंदशहर : पचौता, दौलतपुर, ग्यासपुर, उटरावली, चावली, नैथला हसनपुर, मामन खुर्द, सेहरा और अलमानपुर।
6. ब्लॉक दानपुर : दानपुर, कुमोरा, अकरवास, अकबरपुर और डांगर।
7. ब्लॉक डिबाई : सतोहा, उदयगढ़ी बांगर, रामपुर, परिहावली, गंगापुर, रामपुर स्यारली, विजय नगलिया, बदरपुर, कुदैना, धारकपुर, खैरपुर और तलवार।
8. ब्लॉक गुलावठी : फैजाबाद रिडावली, घंसूरपुर और औरंगाबाद अहार।
9. ब्लॉक जहांगीराबाद : वामनपुर तालुका, कुदैना जयरामपुर माधोगढ़, मिलानी, परवाना, बादशाहपुर तालाब, टिटौटा और मानपुर।
10. ब्लॉक खुर्जा : किर्रा, बरौली, अहरोली, अरनिया मंसूरपुर, क्योली कलां, बहापुर, अच्छेजा खुर्द, इक्कातापुर और भगवान औरंगा।
11. ब्लॉक लखावटी : आलमगीरपुर धनौरा, सलेमगढ़, शाहपुर, रसूलपुर तेलिया, जौठ, मुरसाना, नगला करन,माकनपुर और अलीवास रहीमपुर।
12. ब्लॉक शिकारपुर : भटौला, भटौला मिलक, दुर्गापुर बासौटी, मुकेरा, खंखूड़ा, सुजापुर पूठा, रिवाड़ा, रिवाड़ा सिद्ध नगला, बरौली, रिवाड़ा धामनी, औरंगाबाद चांदौक, रंगपुर, दहोरी, बरासऊ और तैयबपुर।
13 सिकंदराबाद ब्लॉक : बिलसूरी, रूपवास पंचगाई, जुनैदपुर, बिविया बिसाना, शेरपुर, भौरावास, सिरोधन, सिराघासी, नवादा, मोहम्मदपुर खेरी, ककोड़ देहात, सिराजननाथ, बंचावली, बैर बादशाहपुर, चंदेरू, अमीपुर बांगर, गड़ाना, घेसुपुर, गांगरौल और भटपुरा।

14. ब्लॉक स्याना : थल इनायतपुर, मोहद्दीनपुर बुकलाना, बरौली बासुदेवपुर और सेगा जगतपुर।
15. ब्लॉक ऊंचागांव : गिरौरा, रहमपुर अगौना और रघुनाथपुर।
16. ब्लॉक पहासू : इस ब्लॉक से किसी ग्राम पंचायत का नाम शामिल नहीं है।
जनपद की 144 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इनके बनने से लाखों युवाओं, खासकर खिलाड़ियों के अलावा ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। इनको विकसित करने के साथ उनमें खेल सामान उपलब्ध करवाने और निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्य ग्राम पंचायतों की ओर से किए जाएंगे।
अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed