फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sports

सीसीएसयू की हॉकी टीम में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
sports
सीसीएसयू की हॉकी टीम में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के पांच खिलाड़ियों का सीसीएसयू की हॉकी टीम में चयन हुआ है। जल्द ही पांचों खिलाड़ी पंजाब के अमृतसर में खेलने जाएंगे। पांचों खिलाड़ी डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र हैं और हाल ही में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय टीम के लिए ट्रायल दिया था। सीसीएसयू से जुड़े सभी कॉलेज से 18 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, इसमें सर्वाधिक पांच खिलाड़ी शहर के हैं।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के एनआईएस कोच अनिल कौशिक ने बताया कि अगस्त माह में तैनाती मिलने के बाद से खिलाड़ियों को हॉकी खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। दिसंबर माह में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष हॉकी चयन के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ। मेरठ एनएएस कॉलेज में आयोजित हुए ट्रायल में कौशल हॉकी एकेडमी के आठ खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें पांच खिलाड़ी ट्रायल में सफल रहे। ट्रायल में सफल खिलाड़ी पंजाब के अमृतसर में खेलने को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

एकेडमी के संयोजक कौशल कुमार ने बताया कि हॉकी टीम में चयनित हुए पांचों हॉकी खिलाड़ी नगर के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। चयनित खिलाड़ियों में कपिल चौधरी, गोपाल सिंह, हिमांशु कुमार, अभिषेक और प्रमोद गौतम हैं। यह सभी अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में होने वाली नॉर्थ जोन पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि टीम में शामिल आठ खिलाड़ियों में सर्वाधिक पांच बुलंदशहर के, गाजियाबाद के चार, मुजफ्फरनगर के दो, नोएडा व मोदीनगर के एक-एक और शेष पांच खिलाड़ी मेरठ क्षेत्र के हैं। टीम में चयनित हुए पांचों खिलाड़ी कोच अनिल कौशिक, सहायक कोच जोगेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed