{"_id":"56fffafa4f1c1b8f79f00179","slug":"sp-s-cycle-will-run-longer-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांव-गांव दौड़ेगी सपा की साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांव-गांव दौड़ेगी सपा की साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दिवस की सफलता से उत्साहित सपा आला कमान ने मिशन-2017 फतह के लिए साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी है। प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव तक साइकिल यात्रा पहुंचेगी। सपा आलाकमान का आदेश पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की मंशा से 18 से 27 अप्रैल तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सीएम अखिलेश यादव की तरफ से पार्टी के सभी माननीयों और पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सभी ब्लॉकों में मनाए गए समाजवादी विकास दिवस को जनता द्वारा काफी सराहा गया है।
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस की सफलता को ध्यान में रखते हुए अब सभी गांवों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा को प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 10 चरण में बांटा जाए।
विज्ञापन
साइकिल यात्रियों की टीम गठित होगी। एक टीम में अधिकतम 15 कार्यकर्ता रहेंगे। एक टीम एक दिन में पांच से सात गांव कवर करेगी। आखिरी गांव में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम होगा। प्रत्येक गांव में सरकार की उपलब्धियों को बताया जाए।
सपा की रैली गांव-गांव जाकर पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को आम आदमी के सामने रखेंगे। 18 अप्रैल को रैली शुरू होगी। रैली का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। - दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर