फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sophistication: 24 sampled

मिलावट के शक में मारा छापा, 24 सैंपल लिए

Thu, 23 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
sophistication: 24 sampled
नमूने लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

मिलावट के शक में फूड सेफ्टी अफसरों ने जिले में दूध, मसाले और मिठाई समेत 24 खाद्य सामग्री के नमूने भरे। खाद्य नमूनों की शुद्धता परखने के लिए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। डीएम के आदेश पर फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जनपद में मिलावट का धंधा चरम पर है। दूध, तेल, मसाले, घी और दही शुद्धता की कसौटी पर खरे नहीं हैं। सरसों का तेल, अरहर की दाल और दूध तक जांच में अनसेफ मिले हैं। इसके मद्देनजर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने प्रभारी अधिकारी फूड सेफ्टी और डेजिगनेटेड अफसर को नमूने लेकर जांच कराने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में फूड सेफ्टी अफसरों ने बृहस्पतिवार को बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, डिबाई, स्याना और शिकारपुर क्षेत्र में निरीक्षण कर नमूने लिए। दूध के पांच, रिफाइंड के तीन, घी के पांच, दूध से बनी मिठाइयों के तीन, दूध से बने अन्य उत्पाद दही के तीन, चाय कॉफी का एक और प्रोसेस्ड खाद्य सामग्री का एक नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।

नामी कंपनी ने किया गुमराह
दूध की प्रोसेसिंग करने वाली एक नामचीन कंपनी के वकील ने कंपनी की ओर से एक साधारण और गरीब व्यक्ति को खड़ा कर दिया। वकील ने बताया कि उक्त नमूना इसी व्यक्ति की है। व्यक्ति ने भी कोर्ट में कहा कि इस नमूने का जिम्मेदार मैं हूं।


बार में बार ऐसा कहने पर एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र को शक हुआ। शक की बुनियाद पर फाइल का परीक्षण किया गया तो फाइल में नामचीन कंपनी का नाम सामने आ गया। 

खाद्य सामग्री के नमूनों को जांच केे लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रणधीर सिंह, डीओ, फूड सेफ्टी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed