{"_id":"62c31a7fc5540f422664ae65","slug":"sonam-murder-case-bulandshahr-news-gbd241039730","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र में रविवार को नाले में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति का भी मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को ही दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन अभी तक आरोपी ने पूछताछ में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
खत्रीवाडा में पानी की टंकी के पास नाले में मोहल्ला निवासी सोनम (23वर्ष) का शव मिला था। सोनम शुक्रवार की रात से लापता थी। वह मायके के बराबर के मकान में पति के साथ किराए पर रहती थी। पिता विजयपाल ने करौली थाना कोतवाली नगर निवासी पति विशाल पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि आरोपी पति आए दिन उनकी पुत्री के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ शराब के नशे में झगड़ा व पिटाई की थी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।