फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sonam murder case

पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
sonam murder case
पानी में डूबने से हुई सोनम की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र में रविवार को नाले में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति का भी मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को ही दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन अभी तक आरोपी ने पूछताछ में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

खत्रीवाडा में पानी की टंकी के पास नाले में मोहल्ला निवासी सोनम (23वर्ष) का शव मिला था। सोनम शुक्रवार की रात से लापता थी। वह मायके के बराबर के मकान में पति के साथ किराए पर रहती थी। पिता विजयपाल ने करौली थाना कोतवाली नगर निवासी पति विशाल पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि आरोपी पति आए दिन उनकी पुत्री के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ शराब के नशे में झगड़ा व पिटाई की थी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed