{"_id":"588b8ef14f1c1b380fcf5adf","slug":"somewhere-viral-cartoon-wise-anywhere-shoes-are-killing-ourselves-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं वायरल कार्टून वार, कहीं प्रत्याशी खुद को रहे जूते मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं वायरल कार्टून वार, कहीं प्रत्याशी खुद को रहे जूते मार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी वार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की जंग में सोशल मीडिया पर भी वार शुरू हो गया है। सदर सीट से लड़ रहे दो विधायकों के बीच कार्टून वार शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यह कार्टून तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों विधायक इस कार्टून के पीछे एक-दूसरे का हाथ बता रहे हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर सदर सीट पर चुनावी जंग तेज हो गई है। प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे दो कार्टून चर्चा बने हुए हैं। दोनों कार्टूनों में सदर सीट से लड़ रहे दो विधायक एक-दूसरे की पिटाई और शिकस्त देते दिख रहे हैं। पहले कार्टून में सदर से विधायक और बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम रालोद के प्रत्याशी गुड्डू पंडित की डंडों से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे कार्टून में डिबाई के विधायक और सदर से रालोद प्रत्याशी गुड्डू पंडित फुटबॉल के मैदान में एक किक मारते हैं, जिसे गोल पर खड़े बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम रोकने का प्रयास करते हैं और ढेर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों प्रत्याशी को लेकर चल रहा कार्टून वार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्टून तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चल रहे इन कार्टूनों को लेकर दोनों विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बहराल हो कुछ भी, लेकिन क्षेत्र की जनता का चुनावी जंग में मनोरंजन हो रहा है।
यह विरोधियों की साजिश है। पुलिस से शिकायत की गई है। अधिकारी इसमें पूरी जांच कराकर कार्रवाई करें। - श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, सदर प्रत्याशी, रालोद
यह मेरे खिलाफ षड़यंत्र है। इस पर पुलिस और चुनाव आयोग को जांच करानी चाहिए। और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - अलीम खान, सदर प्रत्याशी, बसपा