{"_id":"68d2d893e4eefc956602be58","slug":"somewhere-the-dialogue-between-kaikeyi-and-manthara-was-staged-and-somewhere-the-dialogue-between-dasharatha-was-staged-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141020-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कहीं कैकई-मंथरा संवाद तो कहीं दशरथ संवाद की लीला का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कहीं कैकई-मंथरा संवाद तो कहीं दशरथ संवाद की लीला का हुआ मंचन
विज्ञापन
गुलावठी की रामलीला में भगवान राम की आरती करते मुख्य अतिथि डीपी यादव व अन्य। संवाद
बुलंदशहर/गुलावठी/ऊंचागांव/बुगरासी/अनूपशहर/डिबाई/शिकारपुर/स्याना/जहांगीराबाद/औरंगाबाद। जिले में नगर से लेकर देहात तक रामलीला मंचन की धूम है। सोमवार की रात कहीं पर कैकई-मंथरा संवाद तो कहीं दशरथ संवाद की लीला का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। रामलीला देखने वाले दर्शकों में खासा उत्साह है। इसके कलाकार अन्य तरीकों से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
नगर के नुमाइश मैदान में श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में लीला के मंचन का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित कुमार मित्तल, दिनेश अग्रवाल, तरुण मित्तल, मनमोहन गुप्ता, तुषार अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, महावीर प्रसाद सिंघल ने आरती कर किया। कलाकारों ने नारद मोह, राम जन्म व हनुमान जन्म की लीला का मंचन किया। गुलावठी श्री रामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ और जयमाला प्रसंग का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव व गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव ने भगवान राम की आरती की। समिति अध्यक्ष शरद गर्ग, महामंत्री मयंक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष हैप्पी वर्मा आदि मौजूद रहे।
जहांगीराबाद में श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सीता माता के कन्यादान के साथ कैकई-मंथरा संवाद और कैकई-दशरथ संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सचिन चौहान और विशिष्ट अतिथि लवलेश गोस्वामी ने आरती की। कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल व पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुगरासी में राम द्वारा धनुष तोड़ने व सीता द्वारा प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डालने की रामलीला का मंचन हुआ। स्याना की रामलीला मंचन में मंथरा-कैकई संवाद व कैकई के कोप भवन में जाने आदि लीला का मंचन किया गया। औरंगाबाद में चल रही रामलीला का शुभारंभ डिबाई की पूर्व विधायक अनिता लोधी राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कलाकारों ने राम कौशल्या संबाद सीता कौशल्या संवाद , लक्ष्मण राम संवाद व राम वनवास तक की लीला का मंचन किया।
डिबाई में दशरथ मरण, भरत-राम मिलन आदि का मंचन हुआ। स्वामी लेखराज व ओम प्रकाश शर्मा ने चौपाइयों का गुणगान किया। संचालन महेश गुप्ता, एंकर समीर गौतम, दीपक चटपटी ने किया। ऊंचागांव में कलाकारों ने श्रीराम के धनुष तोड़ने की लीला का मंचन हुआ। मंगलवार को निकली राम बरात का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान केडी शर्मा व टीटू शर्मा, कमेटी अध्यक्ष ठा. रूपेंद्र सिंह राणा, सतवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, रामबहादुर व विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
इसी तरह अनूपशहर व शिकारपुर समेत अन्य स्थानों पर भी रामलीला मंचन की धूम रही।