{"_id":"58405fd04f1c1b9345de7b6b","slug":"six-vehicles-collided-on-the-highway-one-killed-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टकराए छह वाहन, एक की मौत 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टकराए छह वाहन, एक की मौत 5 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर भिडं़त के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-91 पर बृहस्पतिवार तड़के चार बजे कोहरे के बीच बुंलदशहर से अलीगढ़ जा रहे आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चलते गए। इसके चलते वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे में मारुति कार में सवार मैनपुरी निवास चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि एनएच-91 स्थित हजरतपुर तिराहे के पास अगवाल फाटक पर अचानक एक के बाद एक छह वाहन पीछे से एक-दूसरे में घुसते चले गए।
विज्ञापन
इसके चलते वाहन सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे में मारुति कार सवार मैनपुरी के भोगांव निवासी बॉबी (30) की मौत हो गई। इस दौरान दो ट्रक, दो कार, रोडवेज बस और एक छोटी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मृतक का शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस सवार अलीगढ़ निवासी करन, तुलसी, खुर्जा निवासी जंसवत, रानी, ट्रक सवार बुंलदशहर निवासी रविकरन और गाजियाबाद निवासी छविराम, संतकुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को अलग कराते हुए यातायात चालू कराया है।
कोहरे में हाईवे पर भिड़े वाहन, कोई हताहत नहीं ः सिकंदराबाद। बृहस्पतिवार को घने कोहरे के कारण हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। गनीमत रही की हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर याता-यात को सुचारु कराया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर रोक लग गई। लोगों को दिन में भी वाहनों कर लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण हाईवे-91 पर तड़के कई वाहन आपस में भिड़ गए।
वाहनों की भिड़ंत में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी भी वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर करीब एक घंटा बाद यातायात सुचारु कराया।
संगम समेत 7 ट्रेनें घंटों लेट
कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी लेट रहीं। संगम समेत सात एक्सप्रेस ट्रेनें 15 से 18 घंटे लेट तक जंक्शन पहुंची। इससे से यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं कई यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।
एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को एक बार फिर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित रहा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर ऊंचाहार एक्सप्रेस 18 घंटे लेट, संगम 15 घ्ंाटे लेट, लिच्छवी 17 घंटे लेट, फरुखा आठ घंटे, महानंदा दस घंटे, कालका नौ घंटे, मुरी दस घंटे के अलावा कई एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटो लेट चल रही है।
एसएस ने बताया कोहरे के कारण सिग्नल न दिखने की समस्या होती है इसके चलते ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। यही वजह है कि कई ट्रेनें लेट हो गईं।