फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six people including a three-year-old child were bitten by dogs

Bulandshahar News: तीन साल के बच्चे समेत छह को कुत्ते, एक को बंदर, एक युवती को बिल्ली ने काटा, दो रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Six people including a three-year-old child were bitten by dogs
बुलंदशहर। घर के बाहर एवं छत पर खेलते समय छह बच्चों समेत आठ को कुत्ता, बंदर एवं बिल्ली ने काट लिया। सभी ने रविवार को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचकर एआरवी लगवाई। दो बच्चों के जख्म गहरे होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मामन कलां निवासी मौ. हासिम का 12 वर्षीय पुत्र मौ. सैफुल्ला रविवार दोपहर करीब 12:30 घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने पैर में अंगूठे के पास काट लिया। इससे दो जगह जख्म हो गया। सैफुल्ला को उसका भाई एआरवी लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचा।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी रहीस के पांच वर्षीय बेटे अलीहसन को घर के बाहर खेलते समय एक कुत्ते ने काट लिया। दादा मुमताज ने बताया कि कुत्ते ने अलीहसन के उल्टे हाथ पर कोहनी के पास काट लिया। इसके अलावा नैथला हसनपुर निवासी अंकित शर्मा के तीन साल के पुत्र माधव शर्मा को, नगर के चौक बाजार निवासी राहुल शर्मा के नौ वर्षीय पुत्र रजत, नगर के राधानगर निवासी अनुज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री गौरी भारद्वाज और गांव ताजपुर निवासी लिखि सिंह के 26 वर्षीय पुत्र मुनी कुमार को कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी रोबिन शर्मा की पांच वर्षीय पुत्री संध्या शर्मा को रविवार दोपहर एक बंदर ने काट लिया। मां पूनम ने बताया कि पुत्री संध्या छत पर गई हुई थी, तभी बंदर ने उल्टे पैर पर काट लिया। इसके अलावा मरगुबुपुर निवासी 20 वर्षीय अलीशा को बिल्ली ने काट लिया। इन सभी को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एआरवी लगाई गई। साथ ही दो के जख्म गहरे होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।


जिला चिकित्सालय की ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में एआरवी उपलब्ध है। रविवार को छह बच्चों समेत आठ लोगों को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed