{"_id":"61082e9a8ebc3e84104a79d1","slug":"shrawan-month-bulandshahr-news-gbd223425381","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से मंदिर तक गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से मंदिर तक गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को कालेश्वर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से मंदिर तक गूंजा हर-हर महादेव
बुलंदशहर/अहार। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्षों की तुलना में कम लोगों ने ही मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, गंगाजल और दूध से भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान शिवालय भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे।
सावन में आम दिनों में शिवालयों पर जहां भीड़ नजर आती थी, वहीं कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्रद्धालु शिवालयों पर कम पहुंच रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार पर भी ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घर में ही पूजा-अर्चना की। शिवालय पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर जलाभिषेक किया। नगर के साठा स्थित देवी मंदिर के सेवादार सुमित शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम है। अधिकांश श्रद्धालु घर पर ही पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के साथ देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोमवार को नगर के साठा देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कॉलोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, आवास विकास प्रथम स्थित शिव मंदिर और काली मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
दोपहर तक जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
अहार स्थित प्रसिद्ध अंबकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही शिवभक्तों की लाइन लग गई। दोपहर तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
ठंडे पानी की प्याऊ लगाई
भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने सोमवार को नगर में ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई। इससे पहले शाखा के पदाधिकारियों ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए भक्तों को प्रसाद के रूप में फलहार वितरित किया। शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावन माह के प्रत्येक सोमवार को ठंडे पानी की प्याऊ लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सावन माह की दोनों त्रयोदशी पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शाखा के सदस्य दीपू गर्ग, विशाल जालान, गौरव गुप्ता, नमन गर्ग और मोहित गर्ग समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। नगर के आवास विकास प्रथम स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।