फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shravan somvar

बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shravan somvar
सावन के अंतिम सोमवार को राज राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : BULANDSHAHR
बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन माह के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भोले भंडारी का जलाभिषेक व दुग्धभिषेक कर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा व अन्य सामग्री चढ़ाकर विधिविधान से आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली मांगी। इस दौरान शिवालयों के निकट ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से शहर गूंजता रहा।
सावन माह के अंतिम सोमवार को सुबह सभी शिव मंदिरों के पट खुल गए। शहर के राज राजेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर, देवीपुरा स्थित मां काली मंदिर, भवन मंदिर और सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। राज राजेश्वर मंदिर में शिव पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ दूध, बेलपत्र, फूल, भांग व अन्य सामग्री चढ़ाई और विधिवत पूजन किया। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का पूजन किया। शिव चालीसा पाठ कर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहे। वहीं, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर स्थापित शिवलिंग का सावन के अंतिम सोमवार पर भव्य श्रंगार और रुद्राभिषेक किया गया। संस्थापक आचार्य मंजित धर्मध्वज और अन्य आचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। अहार समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भी खासी भीड़ रही। मंदिरों में कतारों में लगे भक्त हर-हर, बम-बम का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन

भंडारों का हुआ आयोजन
सावन माह के अंतिम सोमवार को नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भंडारे का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा कुड़वल बनारस स्थित पेट्रोल पंप पर भंडारे का आयोजन किया गया। शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई। साथ ही शाखा के सदस्यों ने परिवार संग भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया। अब सदस्यों संग भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान विशाल जालान, मोहित गर्ग, विकास ग्रोवर, अनिल अरोरा आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर के मोतीबाग पर बीएसएनएल कर्मियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया तो जिला अस्पताल के शिव मंदिर में कर्मियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। चांदपुर फाटक स्थित शिव मंदिर पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, सागर, महेश लोधी, ललित, देशा भैया, सूर्या शर्मा, अशोक कुमार, काशी और भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली गई शिव बारात
नगर के साठा स्थित राज राजेश्वर मंदिर में 34वीं वर्षगांठ पर शिव बारात कमेटी द्वारा आकर्षण झांकियां निकाली गई। इस दौरान शिव बारात का शुभारंभ अमित बंसल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान राजेश ठाकुर, नरेश, सौरभ ठाकुर, सोनू गुप्ता, बॉबी और राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed