{"_id":"617ecb97169e6f71185bca2d","slug":"shivpal-sing-public-meeting-bulandshahr-news-gbd228681612","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन प्राथमिकता
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन प्राथमिकता
विज्ञापन
गुलावठी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन उनकी प्राथमिकता है। शिवपाल यादव रविवार को ग्राम बराल में पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के पहुंचने पर बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से कोरोना काल की पहली लहर में 15 लाख लोग बेरोजगार हो गए। दूसरी लहर में पांच करोड़ लोग बेरोजगार हुए। उद्योगपति और अमीर होते जा रहे हैं। किसान व मजदूर और गरीब होते जा रहे हैं। खाद, पेट्रोल व डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, परंतु किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो एक परिवार के बेटा व बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। किसानों व गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री तथा ग्रेजुएशन करने वालों को रोजगार के लिए पांच लाख दिये जाएंगे। सभा को पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, वीरपाल सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता संतवीर भाटी, जिलाध्यक्ष राजीव यादव, विकास यादव, अनुज यादव प्रधान, हिमांशु यादव, रामगोपाल प्रधान, नरेश प्रधान, अमित खारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नाहर सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।