फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   shikarpur loot case

शिकारपुर कांड : इंस्पेक्टर के बाद एक दरोगा और दो आरक्षी भी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shikarpur loot case
शिकारपुर कांड : इंस्पेक्टर के बाद एक दरोगा और दो आरक्षी भी निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसासी से हुई लूट की वारदात के बाद एसएसपी ने शुक्रवार देर रात एक दरोगा और दो आरक्षियों को भी निलंबित कर दिया है। जबकि, बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी को निलंबित किया था। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण में विफल रहने और गश्त में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी। बृहस्पतिवार देर रात ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया था कि उच्चाधिकारियों द्वारा बार-बार सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी पैदल गश्त, चेकिंग कराए जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को दिए जा रहे थे। लेकिन, इसके बावजूद शिकारपुर थाना प्रभारी न तो पैदल गश्त कर रहे थे और न ही चेकिंग करा रहे थे। यही कारण रहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे सराफ अतुल मित्तल के साथ लूट की घटना हुई है। अपराध नियंत्रण में पूर्ण रूप से विफल रहने के कारण उन्हें तत्काल निलंबित किया गया। वहीं, शुक्रवार देर रात एसएसपी ने लूट के मामले में और अपराध नियंत्रण में विफल रहने पर प्रभारी चौकी कस्बा थाना शिकारपुर उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को भी निलंबित कर दिया है। जबकि, फैंटम ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विशेष कुमार और मनोहर कुमार को भी प्रभावी गश्त न करने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed