{"_id":"60e5e79a8ebc3e7375213450","slug":"sewer-cleaning-bulandshahr-news-gbd2218421141","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख से बीस दिन पहले कराई नाले की सफाई, अब फिर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लाख से बीस दिन पहले कराई नाले की सफाई, अब फिर तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 लाख से बीस दिन पहले कराई नाले की सफाई, अब फिर तैयारी
बुलंदशहर। नाला सफाई होने के बाद के नगर के विभिन्न स्थानों पर नाले फिर से गंदगी से अटे पड़े है। 20 दिन पूर्व पालिका द्वारा 14,41,049 रुपये खर्च कर सफाई कराई थी। वहीं, अब एक माह 1,22,390 रुपये खर्च कर सफाई करने जा रही है।
पालिका ने इस बार मानसून से पूर्व नालों की साफ-सफाई करने का दावा किया और अप्रैल माह से नाला सफाई अभियान चलाया, लेकिन नालों की पूर्णतया साफ-सफाई न होने से शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे नजर आ रहे हैं। जो जरा सी बारिश में चोक हो सकते हैं। एसएसपी कार्यालय के बाहर, कालाआम चौराहा, अस्पताल रोड और आवास विकास आदि स्थानों पर नाले गंदगी से अटे हैं। जबकि, इन नालों की पालिका द्वारा कुछ दिन पूर्व साफ-सफाई कराई थी। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा साफ-सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। जिसका खामियाजा आम लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि पालिका 1,22,390 रुपये खर्च कर नालों की सफाई करेगी।
गंदगी से अटे नाले
- कालाआम चौराहा स्थित छोटे पीर के निकट
- एसएसपी कार्यालय के बाहर
- नुमाइश मैदान रोड पर
- जिला अस्पताल रोड पर शर्मा इंटर कॉलेज के निकट
- ईदगाह रोड पर
- जज कंपाउंड के पास
बोले लोग
होते हैं लाखों खर्च
न तो नाली साफ है और न ही नाले। जबकि, पालिका प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च करती है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद बारिश के दौरान नाले चोक हो जाते हैं। - विजय गुप्ता
विज्ञापन
महज खानापूर्ति
पालिका द्वारा सुविधाओं के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। जब पालिका के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं तो रुपये खर्च करने के बावजूद उचित ढंग से नालों की साफ-सफाई क्यों नहीं कराई जा रही है। - धर्मराज सिंह
नालों की कुछ दिन पूर्व साफ-सफाई कराई गई। अब एक माह बाद दोबारा नाला साफ-सफाई के लिए 1,22,390 रुपये खर्च करने की बोर्ड ने सहमति दी है। जल्द ही नालों की साफ-सफाई करा ली जाएगी। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ।