{"_id":"64c93c98ca01cf706a0edd28","slug":"sewage-stopped-due-to-dirt-dirty-water-reached-the-fields-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-537-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंदगी से नालों की निकासी हुई बंद, गंदा पानी पहुंचा खेतों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंदगी से नालों की निकासी हुई बंद, गंदा पानी पहुंचा खेतों में
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के बड़ा गांव में गंदगी के कारण नालों की निकासी बंद हो गई है। ऐसे में बारिश के बाद नाले का गंदा पानी खेतों में भर रहा है। इससे गांव खेतों में लगी फसल जलमग्न हो गई है। साथ ही गंदे पानी से फसल खराब होने का भी खतरा है।
बड़ा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में लगभग 96 बीघा क्षेत्र में काफी साल पुराना तालाब है। जहां पर गांव के नाले और नालियों की निकासी होती है। इसके अलावा आस-पास के आठ गांवों का पानी भी इसी तालाब में जमा होता है। पिछले एक माह से लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब पूरा भर गया है। वहीं गांव के नाले में पिछले दो साल से सफाई नहीं हुई है, जिस कारण खरपतवार और पत्थर जमा हो गए हैं। इसी के चलते पानी की निकासी रुक गई है। अब स्थिति यह हो गई है। नाले का गंदा पानी आस-पास के खेतों में भर रहा है।
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास करीब 100 बीघा खेत हैं, जिनमें गन्ना और धान की फसल हो रही है। नाले का गंदा पानी अब खेतों में भरने से फसल नष्ट हो गई है। इसके अलावा गांव निवासी योगेश चौहान की 55 बीघा, सींटू चौहान, कुशलपाल सिंह और अशोक कुमार की फसल भी खराब हो गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। जेई व अमीन ने मौके पर आकर जांच की, तो उन्होंने बताया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से कहा गया तो उन्होंने कहा कि जेसीबी मंगवाकर खुद सफाई करवा लो, जब शासन से रुपये आएंगे तो दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार का कहना है कि नाले की सफाई कराई जा रही है। बारिश के कारण तालाब का पानी ऊपर आ गया है, जिस कारण नाले का पानी खेतों में जा रहा है।