फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sensitive booths will observed by drones.

संवेदनशील बूथों की निगरानी ड्रोन से

Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
sensitive booths will observed by drones.
ग्राम पंचायत चुनाव में दूसरे चरण में  प्रधान के 245 और सदस्य के 810 पदों के लिए मतदान मंगलवार को होगा। सोमवार को चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन


दूसरा चरण फसाद के नजरिए से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। इसके लिए बनाए गए 836 मतदाता बूथों में से 224 बूथों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। बता दें कि प्रथम चरण में प्रशासन ने गांव चंदियाना में ड्रोन का परीक्षण किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को गुलावठी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और लखावटी क्षेत्र के 836 बूथों पर मतदान होगा। इसी के मद्देनजर सोमवार को बुलंदशहर के लिए डीएवी इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद के लिए अग्रसेन इंटर कॉलेज, गुलावठी के लिए डीएन इंटर कॉलेज और लखावटी के लिए क्षेत्री. ग्रामीण विकास संस्थान से पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री से लैस होकर बूथों की ओर प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रेक्षक राधे श्याम मिश्रा ने कर्मचारियों की ड्यूटी का रेंडमाजेशन किया। दूसरे चरण में लखावटी में 87380, बुलंदशहर में 137445, गुलावठी में 82654 और सिकंदराबाद में 210282 मतदाता प्रत्याशियों की जीत हार तय करेंगे।

द्वितीय चरण में 517759 मतदाता वोट करेंगे। 

यहां रखेगा ड्रोन नजर
दूसरे चरण में लखावटी के 160 संवदेनशील, 14 अति संवेदनशील और 6 अति संवदेनशील प्लस बूथों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। कुल मिलाकर चारों ब्लाकों में 160 संवदेनशील, 129 अतिसंवेदनशील और 35 अति संवदेनशील प्लस बूथों पर ड्रोन निगरानी करेगा।

3 गांवों में नहीं होगा मतदान
सिकंदराबाद के तीन गांवों में निर्विरोध प्रधान चुने जा चुके हें। इसलिए संबंधित गांवों में वोटिंग नहीं होगी। बवैया   बिस्वाना, मुरादाबाद समेत तीन गांवों में मतदान नहीं किया जाएगा।


मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। बूथवार मतदान ड्यूटी का रेंडमाजेशन हो चुका है। -राधेश्याम मिश्रा, प्रेक्षक, निर्वाचन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed