{"_id":"68a5fde3365621f98705ed8e","slug":"second-merit-list-released-admissions-will-start-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139167-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दूसरी मेरिट जारी हुई, आज से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दूसरी मेरिट जारी हुई, आज से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए बुधवार को कॉलेजों ने दूसरी मेरिट जारी कर दी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 23 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका मिलेगा। इससे पहले पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 18 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया था।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों ने पहली मेरिट के बाद दूसरी मेरिट जारी कर दी है। दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 21 से 23 अगस्त तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया है। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए में सामान्य वर्ग के 68, ओबीसी के 65 और एससी के 64 फीसदी अंक वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।
इसी तरह बीएससी व बीकॉम की मेरिट में भी 65 से 70 फीसदी अंक वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ अपने-अपने कॉलेज पहुंचे। प्रवेश के लिए आवेदन को पूरी तरह देखकर भरे। इसमें किसी तरह की त्रुटि न हो। साथ ही समय पर कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराए। इसके लिए कॉलेजों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए काउंटर बनाए गए हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए काॅलेज से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईटीआई में प्रवेश कराने के लिए पहुंचे छात्र-छात्रा
राजकीय आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने बताया कि चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी। जिले में 36 सरकारी व निजी आईटीआई में छह हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें से अब तक 80 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। संभावना है कि 24 अगस्त तक सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।