फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   search opretaion

लापता बच्चे की तलाश में डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन टीमें जुटीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
search opretaion
बच्चे की तलाश में लगा खोजी कुत्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
लापता बच्चे की तलाश में डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन टीमें जुटीं
विज्ञापन

अनूपशहर। गांव अंबा से तीन दिन पूर्व घर के बाहर खेलते समय लापता हुए सात वर्षीय कुणाल की तलाश में पुलिस ने सघन तलाश शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा गांव निवासी जिस व्यक्ति पर शक जताया गया, उसे हिरासत में लेकर उसके घर को खंगाला जा चुका है। डॉग स्क्वॉयड से लेकर ड्रोन तक की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है। लेकिन, नतीजा अभी सिफर ही है।
अंबा निवासी मनोज ने बताया था कि गत सोमवार शाम उनका सात वर्षीय पुत्र कुणाल घर के बाहर खेल रहा था। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने मामले में गांव निवासी धर्म सिंह को नामजद कर अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को ही आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। मंगलवार शाम धर्म सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। लेकिन, पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। आरोपी के घर के फर्श पर कच्चे स्थानों को खोद कर तलाशी की गई। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड और ड्रोन से पांच घंटे हुई तलाश
मंगलवार शाम को ही जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की टीम गांव पहुंच गई थी। जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। घर से लेकर, जहां वह खेल रहा था और खेतों की तरफ भी बच्चे को खोजा गया। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद बुधवार को ड्रोन की मदद से गांव के विभिन्न इलाकों में करीब चार से पांच घंटे तक बच्चे की तलाश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ बढ़ रही अनहोनी की आशंका
बच्चे का कोई सुराग नहीं लगने और समय गुजरने पर बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका भी बढ़ती जा रही है। पुलिस बच्चे के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ कर रही है।
चार टीमें कर रही हैं तलाश
बच्चे की तलाश में एसएसपी ने एसओजी समेत चार टीमों को लगाया है। बुधवार को एसओजी की एक टीम ने पीड़ित के घर व बच्चे के लापता होने वाले स्थल पर भी गहनता से छानबीन की है। हालांकि, अधिकारी जल्द ही बच्चे की बरामदगी का दंभ भर रहे हैं।
परिजन बोले, ढूंढ के ला दो हमारा कुणाल
कुणाल के लापता होने के बाद से परिजन बेसुध हैं। परिजनाें ने जिस नामजद आरोपी पर आशंका जताई थी, उसे भी हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन तथ्य हाथ नहीं लग सके हैं। इस कारण परिजनों के सब्र का बंाध धीरे-धीरे टूटता जा रहा है। परिजन बिलख बिलख कर पुलिस अफसरों से कुणाल को ढूंढ कर लाने की मांग कर रहे हैं।

डॉग स्क्वॅायड और ड्रोन की मदद से इलाके में बच्चे की छानबीन की गई है। हालांकि, अभी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। लेकिन, जल्द ही उसकी बरामदगी कर ली जाएगी।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed