फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Schools will open on 28th

Bulandshahar News: 28 को खुलेंगे स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर होगा स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Schools will open on 28th
बुलंदशहर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को परिषदीय स्कूलों के बच्चे जब स्कूल पहुंचेंगे तो चारों तरफ उत्सव का माहौल होगा। परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया जाएगा। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा और हलवा-खीर खिलाई जाएगी। 29 और 30 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1862 बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल मंगलवार को खुल गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले दिन शिक्षक स्कूल पहुंचे और उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक कराई। साथ ही फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की सफाई कराई गई। वहीं, अब 28 जून से जब बच्चे स्कूल आएंगे तो शुरु के दो दिन 29-30 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। बच्चों का स्वागत करने के लिए डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को बच्चों के स्कूल आने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. लक्ष्मीकांत पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed