{"_id":"616082fc8ebc3e6267224aa6","slug":"school-video-virul-bulandshahr-news-gbd2273639178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई की जगह स्कूल में छात्राओं से लगवाई जा रही झाडू़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई की जगह स्कूल में छात्राओं से लगवाई जा रही झाडू़
विज्ञापन
ऊंचागांव के स्कूल में झाडू लगाती छात्रा का विडियो हुआ वायरल।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई की जगह स्कूल में छात्राओं से लगवाई जा रही झाडू़
बुलंदशहर/ऊंचागांव। शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही बेटियों को पढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद स्कूलों की हालत में कोई खास सुधार होता नहीं दिख रहा है। नया मामला ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गेसुपुर स्थित प्राइमरी स्कूल का सामने आया है। स्कूल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं।
नियम है कि स्कूल में किसी भी बच्चे से कोई काम नहीं लिया जा सकता। स्कूल में सिर्फ बच्चों को पढ़ाई के लिए बुलाया जाता है, लेकिन छात्राओं द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का यह वीडियो सरकार के आदेश और विभागीय अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे देखने वाले शिक्षकों के साथ विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
छात्राओं से झाड्ू लगवाने वाला वायरल वीडियो मुझे मिल चुका है। ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गेसुपुर स्थित प्राइमरी स्कूल का यह वीडियो है। इस पर जांच बैठा दी गई है और संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।