फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school open

पांच माह बाद बच्चों की मुस्कराहट से चहके स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
school open
पांच माह बाद बच्चों की मुस्कराहट से चहके स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब पांच माह बाद मंगलवार से कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति लगभग 60 फीसदी रही। विद्यार्थियों को सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे खिले होने के साथ उत्साह दिखाई दिया।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर गत मार्च से स्कूल बंद चल रहे थे। शासन के आदेश पर मंगलवार से कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। यह आदेश मिले ही जिला प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग और स्कूल संचालकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। जिले में कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई बेसिक शिक्षा के 2399, 406 माध्यमिक, 106 सीबीएसई और अन्य प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुई है। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं भी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

एक सितंबर से कक्षा पांच तक के स्कूल खोलने की तैयारी
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार अब एक सितंबर से कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं को संचालित करने की तैयारी है। इन कक्षाओं को संचालित करने के लिए बेसिक, माध्यमिक और सीबीएसई आदि स्कूलों की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। 16 अगस्त से कक्षा नौ से लेकर 12वीं और अब कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्रा बोले, अब होगी पढ़ाई
काफी दिनों बाद सहपाठी मिले हैं। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं रहेगी। स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब कक्षा में पढ़ाई करने पर सब सही हो जाएगा - सौम्या पाल।
कक्षाएं न चलने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही थी। मोबाइल पर पढ़ाई करना परेशान कर रहा था। अब स्कूल में कक्षाएं चलने से पढ़ाई को लेकर बनी आ रही चिंता भी दूर हो गई है। - रानिया खानम।
अब स्कूल खुल गए हैं तो पढ़ाई का पूरा लाभ मिलेगा। सभी को कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बचाव की अभी भी जरूरत है। मैं पूरी तैयारी के साथ स्कूल पहुंचा और सहपाठी मिलने पर खुशी हुई। - हर्षित गोयल।
बिना कक्षा और स्कूल आए पढ़ाई में परेशानी आ रही थी। ऑनलाइन पढ़ाई कुछ ज्यादा समझ में नहीं आ रही थी। अब स्कूल खुलने पर खुशी इस बात की है कि ऑनलाइन पढ़ाई से छुटकारा मिल गया है। - तरुण।
कोट
शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन किया गया है। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। अब सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक

कोट
कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। सभी शिक्षक और अधिकारियों को शासन व कोविड की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अब एक सितंबर से कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed