{"_id":"572ced614f1c1b9c4a5cd2c0","slug":"school-locked-for-not-being-given-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न लगने पर नाराज युवक ने स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी न लगने पर नाराज युवक ने स्कूल में जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव खुशहालगढ़ के प्राइमरी स्कूल में नौकरी न मिलने से नाराज एक युवक ने शुक्रवार सुबह स्कूल में ताला जड़ दिया। इससे बच्चे व अध्यापक स्कूल के बाहर खड़े रहे। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ताला खुलवाया।
गांव निवासी युवक गजेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर उसके पिता जमादर सिंह से कुल तीन बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन पर स्कूल बना दिया गया। वायदे के अनुसार उसे स्कूल में नौकरी नहीं दी गई।
अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए उसने शुक्रवार सुबह स्कूल में ताला लगा दिया। हेड मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गजेंद्र प्रधान रंजीत सिंह के सामने स्कूल में आया और कहने लगा कि स्कूल की जमीन उसकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसने स्कूल खुलने से पहले ही ताला लगा दिया। प्रधान रंजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2002 में गजेंद्र सिंह के पिता जमादार सिंह ने अपनी एक बीघा जमीन स्कूल के लिए दान दी थी। बाद में जमीन को लेकर जमादार सिंह ने एक दीवानी केस स्कूल पर चलाया, जिसका निर्णय स्कूल के पक्ष में आया था।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह वालियान ने बताया कि आरोपी गजेंद्र सिंह को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमीन का स्वामित्व स्कूल के पास है। आरोपी युवक का जमीन के स्वामित्व से कोई सरोकार नहीं है और न ही उससे नौकरी देने का कोई वादा किया गया था।