फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   School bus crushed two children, a death

स्कूल बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
School bus crushed two children, a death
सड़क हादसे में हुई मौत के बाद विलाप करते मृतक अंकुर के परिजन । - फोटो : ब्यूरो

नगर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास एक निजी स्कूल बस ने मोपेड पर जा रहे दो बच्चों को कुचल दिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे बच्चे को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। चालक हादसे के बाद बस छोड़कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के हरिपुरा बड़ा मोहल्ला निवासी अंकुर (17) पुत्र निरोत्तम सोमवार सुबह अपने दोस्त मुकुल उर्फ मैक्स (12) पुत्र सुनील कुमार के साथ मोपेड (विक्की) से चीटियों को आटा डालने पुरानी जेल गया था। वहां से लौटते समय अंसारी रोड चौराहे के पास मुख्य डाकघर के सामने अंकुर ने सामने से आती बाइक से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मोपेड एक निजी स्कूल बस की चपेट में आ गई। बस का पहिया अंकुर के ऊपर चढ़ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मुकुल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

अंकुर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि करीब आठ माह पहले अंकुर के भाई खुशवीर की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

बस के नीचे मोपेड आते ही बस में बैठे स्कूली बच्चों की चीख निकल गई। हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिर हुआ क्या। बस में बैठे सभी बच्चे डरे हुए थे। उन्होंने एक-एक कर नीचे उतरकर देखा तो उनकी हवाइयां उड़ गईं।

हादसा होते ही बस में बैठे बच्चों की निकली चीख
सड़क पर खून से लथपथ अंकुर पड़ा हुआ था। सभी यह सोचने लगे कि यह आखिर हुआ कैसे। चालक के भागने पर सभी बच्चों को अन्य वाहनों से स्कूल पहुंचाया गया। सभी स्कूली बच्चों के जहन से दिनभर वह तस्वीरें नहीं मिट पा रही थीं।

सड़क हादसे में युवक की मौत
मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबूलेंस घटनास्थल से घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंची। उसे सीएचसी से जिला मुख्यालय रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

बीबीनगर पुलिस ने बुलंदशहर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बीबीनगर कस्बा निवासी पोस्टमैन बनारसीदास ने बताया कि उनके साले स्व. हीरा सिंह का बेटा अनिल (30) बीबीनगर में ही रहता था।

अनिल रविवार रात केशौपु़र सठला से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। बीबीनगर-स्याना मार्ग पर मंडी के पास किसी वाहन ने अनिल को टक्कर मार दी। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बनारसीदास ने बताया कि अनिल दो भाई थे। माता-पिता के निधन के बाद से वह बीबीनगर में अपनी बुआ के घर रह रहे थे। बड़े भाई संजय की हापुड़ में ससुराल है, वह वहीं रह रहा है।

कार की टक्कर से किसान  की मौत
बीबीनगर मार्ग पर शेरपुर गांव के पास कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम मनोज बैंसला (40) निवासी ग्राम अच्छेजा जिला पलवल हरियाणा है। जानकारी के अनुसार मनोज अपनी ससुराल ग्राम शेरपुर आया हुआ था।


उसकी पत्नी पहले से इलाज के लिए अपने मायके आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मनोज किसी से मिलने के लिए ग्राम परतापुर जा रहा था। सामने से आ रही एक कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्राम शेरपुर निवासी मनोज के साले राजेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज के तीन बेटियां, दो बेटे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed