{"_id":"610d756a8ebc3e7e394ef860","slug":"satish-yadav-bulandshahr-news-gbd223680088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
विज्ञापन
सतीश का तिलक करती बहन।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
सिकंदराबाद। बॉक्सर सतीश यादव टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पचौता लौटे। ग्रामीणों व परिजनों ने अपने लाडले को कंधों पर उठा लिया और फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
सिकंदराबाद के गांव पचौता निवासी बॉक्सर सतीश यादव ने टोक्यो ओलंपिक में सुपर हैवीवेट की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। पहले मुकाबले में उन्हें बाई मिलने के कारण उनका दूसरा मुकाबला जमैका के खिलाड़ी ब्राउन रिकार्डो के साथ हुआ, जिसे उन्होंने हराकर ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जमैका के खिलाड़ी से फाइट के दौरान वह घायल हो गए थे। उनकी आंख के ऊपर और ठोड़ी पर चोट आने के कारण उन्हें 13 टांके लगे थे। रविवार को उज़्बेकिस्तान के खिलाड़ी से मुकाबले में वह मेडल से चूक गए थे। शुक्रवार को सतीश परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंचे। गांव में पहुंचते ही अपने लाल के स्वागत के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारत माता की जय, लाला जयसिंह की जय, सतीश यादव जिंदाबाद के नारों से गांव की फिजा गूंज उठी। ग्रामीणों ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस मौके पर बंटी यादव, चमन यादव, नितिन यादव, राजेश, ललित यादव, अंकित यादव, राजपाल सिंह यादव, अमित पहलवान, अंकुर यादव, हर्ष यादव, प्रियांशु कुमार, सचिन, आदेश, कैलाश, कैप्टन महेशचंद यादव, सूबेदार कृपाल सिंह, मलखान सिंह, सूबेदार जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव आने के दौरान रास्ते में हदीमपुर, प्रापगढ़, आढा, सरायदुल्हा, बौढ़ा, आदि गांव के लोगों ने भी सतीश का स्वागत किया।
लाला जयसिंह की समाधि पर टेका माथा
गांव में पहुंचने के बाद पहले सतीश गांव के कुल देवता लाला जयसिंह की समाधि पर गए। जहां माथा टेक परिवार के लोगों के साथ प्रार्थना की। इस दौरान सतीश के साथ उसकी पत्नी सविता यादव, बेटी परि यादव, बेटा मीत यादव, पिता किरनपाल सिंह, मां गुड्डी देवी, भाई जितेंद्र यादव, हरीश यादव समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।