फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sandhya shifted from ventilator to ICU

Bulandshahar News: वेंटिलेटर से आईसीयू में शिफ्ट हुईं संध्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sandhya shifted from ventilator to ICU
खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती अजय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नेशनल हाइवे-34 पर हुए सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय संध्या सात दिन बाद वेंटिलेटर से हटकर आईसीयू में शिफ्ट हो गई हैं। उनकी सांस और हृदय गति सही चल रही है लेकिन अभी उसको होश नहीं आया है।
एनएच-34 पर घटाल गांव के पास 25 अगस्त को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक घायल हो गए थे।
इसमें दो लोग ज्यादा गंभीर हैं और अभी भी खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रबंधक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि संध्या की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है हालांकि सोमवार को संध्या को वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि संध्या के हाथ व उंगली हिल रही हैं लेकिन वह किसी बात को सुन नहीं रहीं।
विज्ञापन

अजय की कमजोर हुई याददाश्त
संध्या के मौसा 28 अगस्त को वेंटिलेटर से वार्ड में शिफ्ट हो गए थे लेकिन उनकी याददाश्त ठीक नहीं हो रही है। अजय के बहनोई रमेश ने बताया कि वह बीच-बीच में पहचान लेते हैं और बाद में भूल जाते हैं। भोजन करना व अन्य दैनिक क्रियाओं को करने की बात भी भूल जाते हैं। उनको बाई आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed