{"_id":"57828c424f1c1b446c7fc6bd","slug":"sample-survey-fail-only-5-per-cent-of-sugarcane-acreage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल सर्वे फेल, मात्र 5 फीसदी बढ़ा गन्ना रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल सर्वे फेल, मात्र 5 फीसदी बढ़ा गन्ना रकबा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने का रकबा जानने के लिए किया गया सैंपल सर्वे हकीकत से दूर रहा। सैंपल सर्वे में गन्ना क्षेत्र 10-15 परसेंट की बढ़ोतरी का आंकलन किया गया था। खेत टू खेत सर्वे में मात्र पांच प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा मिला। ऐसे में उन चीनी मिलों के सामने संकट होगा जिनकी पेराई क्षमता अधिक है।
विज्ञापन
एक माह पूर्व जनपद में गन्ना क्षेत्र का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हुआ था। खेत टू खेत सर्वे से पूर्व गन्ना विभाग ने सैंपल सर्वे कराया था। सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक गन्ना क्षेत्रफल में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान था। मगर जब खेत से खेत तक गन्ने की फसल का सर्वे किया गया तो क्षेत्रफल कम निकला।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि गत् वर्ष करीब 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना बोया गया था। इस बार गन्ना क्षेत्र 45 हजार हेक्टेयर है। गत् वर्ष की तुलना में करीब दो हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
यूं हुआ कम रकबा
गौतमबुद्धनगर के जेवर में हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसलिए वहां गन्ने की फसल को उजाड़ दिया गया था। सिंभावली शुगर मिल ने पेमेंट में किसानों को परेशान किया इसलिए वहां भी गन्ना क्षेत्र में बढ़ोतरी नहीं हुई।