{"_id":"61d5cde4fcfbc1263e5d3e5a","slug":"samman-nidhi-bulandshahr-news-gbd232276971","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार अपात्र किसानों से वसूली गई सम्मान निधि की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार अपात्र किसानों से वसूली गई सम्मान निधि की राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार अपात्र किसानों से वसूली गई सम्मान निधि की राशि
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र किसानों से वसूली का सिलसिला जारी है। अब तक करीब तीन हजार किसानों से सम्मान निधि की राशि की वसूली की जा चुकी है। अफसरों ने बताया कि 16 जुलाई 2021 तक योजना में 7000 हजार किसान अपात्र मिले थे।
छोटे किसानों को कृषि कार्य में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गई थी। इसके तहत किसानों के खाते में एक साल में छह हजार रुपये की धनराशि सरकार भेजती है। योजना की शुरूआत से ही कई अपात्र किसान भी लाभ उठा रहे हैं। अपात्र किसानों में आयकर दाता, नौकरी पेशा करने वाले और बड़े किसान आते हैं। इसी तरह ऐसे किसान भी अपात्र की श्रेणी में आते हैं, जिन्होंने एक फरवरी 2019 के बाद खेत आदि खरीदा है और किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है। योजना के शपथ पत्र में साफ लिखा होने के बाद भी कई लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। इन सभी किसानों से वसूली की जाएगी। योजना के लिए परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद वरासत पाने वाले ही पात्र हैं। कृषि उप निदेशक शिव कुमार ने बताया कि अपात्र किसानों से वसूली की जाने वाली राशि आदि का पूरा ब्योरा योजना की वेबसाइट पर है। इस समय पोर्टल खुल नहीं रहा है। पिछले कई दिन पहले पोर्टल पर करीब तीन हजार किसानों से सम्मान निधि वसूल किए जाने की जानकारी मिली थी।