फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sadr legislator stranded on controversial statements

विवादित बयान पर फंसे सदर विधायक

Fri, 06 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 06 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sadr legislator stranded on controversial statements
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मीडिया में कम बोलने वाले सदर विधायक हाजी अलीम हाल ही में जनसभा को संबोधित करते हुए दिए बयान से विवाद में घिर गए हैं। विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी सिटी को तहरीर दी है।

एसपी सिटी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले सदर सीट से बसपा विधायक हाजी अलीम ने एक जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लेक भाजपाइयों म  आक्रोश पनपने लगा था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा के मुताबिक, इस तरह के संबोधन से समाज को बांटने का दुस्साहस किया है। इससे लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विधायक अलीम खान का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

बसपा प्रत्याशी समेत सात के खिलाफ एफआईआर
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकारपुर विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय फंस गए हैं। बिना परमीशन के सभा करने पर बसपा प्रत्याशी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बसपा की तीन सभाएं उरदमी, बनैल और सोही गांव में आयोजित की गईं। इन सभाओं की परमीशन नहीं थी। एसडीएम उमाशंकर के निर्देश पर बसपा प्रभारी मुकुल उपाध्याय,

गांव बनैल निवासी सोमवीर शर्मा, सुधीर राघव, प्रवीन, गांव सोही निवासी दिनेश, भानुप्रकाश, गांव उरदमी निवासी जगनेश के खिलाफ अचार संहिता का उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

भाजपा विधायक के काफिले की गाड़ी से उतरवाया झंडा
प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक के साथ चल रही गाड़ी से झंडा उतरवा दिया।  शुक्रवार को कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ नगर के दनकौर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान उन्होंने विधायक विमला सोलंकी के साथ चल रही गाड़ी से झंडा उतरवा दिया। वहीं झंडा और स्टीकर लगा होने पर भाजपा नेत्री गीता गोयल, सपा के बुलंदशहर सदर सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी मुस्तकीम अलवी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की गाड़ियों का चालान काट दिया।


भाजपा की जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा ने सदर विधायक हाजी अलीम पर प्रधानमंत्री का नाम लेकर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed