{"_id":"61d5ce955a4f8b70af78e9f2","slug":"ruckus-bulandshahr-news-gbd2322681113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की मौत पर हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
शिकारपुर। गांव नगला सालिगपुर में किशोर की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाते हुए मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। स्कूल से घर लौट रहे बच्चे भी जाम में फंसे रहे। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सालिगपुर निवासी चरन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ भीमा मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह गांव के ही एक किसान की गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली भरवाने गया था। उसी दौरान चलते समय वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से फिसल कर नीचे गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद शव के गांव पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे स्थित परशुराम चौक पर संदीप का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि संदीप की हत्या की गई है। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में एसडीएम आशीष कुमार सिंह और सीओ विकास प्रताप चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
मामला पूरी तरह दुर्घटना का है। जिसमें अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से मामले को बढ़ा रहे थे। जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - बजरंगबली चौरसिया, एसपी देहात।