फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   roof fell down in rain

बारिश में गिरी कमरे की छत, दादा-पोते की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
roof fell down in rain
बारिश में गिरी कमरे की छत, दादा-पोते की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर बनबोई में बुधवार शाम को बारिश के दौरान कमरे की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में सो रहे दादा व मासूम पोते मलबे में दब गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मलबे में दबने से एक भैंस की भी जान गई है।
किसान तेजपाल सिंह अपने आठ माह के पोते माधव को साथ लेकर चारपाई पर सोए हुए थे। कमरे में पशु भी बंधे हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण गर्डर व पटियों से बनी कमरे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दोनों के साथ पशु भी दब गए। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दादा-पोते की मौत से गांव में शोक पसर गया। सांत्वना देने के लिए पीड़ित के घर पर लोगों का तांता लग गया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बृस्पतिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आठ माह का था माधव
तेजपाल सिंह के दो बेटे संजीव व संजय हैं। संजीव भी पिता के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। संजीव के एक बेटी और आठ माह का बेटा माधव बेटा था। दादा तेजपाल के साथ मौत का शिकार हुआ माधव संजीव के शादी के आठ साल बाद पैदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से लिखित सूचना दी गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दादा-पोते का अंतिम संस्कार कर दिया है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed