{"_id":"68a5fe659f6d460de204f375","slug":"roadways-bus-service-started-from-khurja-to-noida-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109182-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा से नोएडा के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा से नोएडा के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू
विज्ञापन
खुर्जा। यात्रियों की मांग पर नगर से बुलंदशहर होते हुए नोएडा सेक्टर-37 के लिए रोडवेज बस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वापसी में यह बस अलीगढ़ तक भी जाएगी।
खुर्जा रोडवेज बस डिपो के आरएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजना संचालित कर रही है। एआरएम ने बताया कि यह बस सुबह 7:30 बजे खुर्जा से चलेगी। आठ बजे बुलंदशहर होते हुए सुबह दस बजे नोएडा पहुंचेगी। वहां से वापसी में 10:30 बजे नोएडा से चलकर 12:30 बजे बुलंदशहर के नए बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। एक बजे खुर्जा होते हुए दो बजे तक अलीगढ़ जाएगी और वहां से खुर्जा आएगी।