{"_id":"6273f536302d55693513c84c","slug":"roads-bulandshahr-news-gbd237939448","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 1.44 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 1.44 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 1.44 करोड़
बुलंदशहर। शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका द्वारा 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पालिका अफसरों ने बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने के लिए नए स्तर से दोबारा सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार किए हैं। करीब तीन माह में इन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कार्य योजना को पूरा करते हुए सड़क चौड़ी की जाएंगी।
शहर की सड़कों को चौड़ा करने के लिए नगर पालिका ने कदम उठाया था। इस दौरान सड़कों के बीच में आ रही बिजली की लाइन और ट्रांसफार्मरों को भी शिफ्ट किया जाना था। इसके लिए नगर पालिका के अफसरों ने बिजली निगम के अफसरों को जानकारी देकर एस्टीमेट तैयार कराया था। बताया जा रहा है कि बिजली निगम के अफसरों ने बिना सर्वे के ही एस्टीमेट तैयार किए थे, जिसके चलते सर्वे के दौरान तैयार किए गए एस्टीमेट में लाइनों को शिफ्ट किया जाना संभव नहीं था। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने फिर से एस्टीमेट तैयार करते हुए नगर पालिका अफसरों को एस्टीमेट दिए हैं। धनराशि का हस्तांतरण होने के बाद इन लाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि नए स्तर से तीन गुना तक अधिक राशि के एस्टीमेट बनाने का विरोध सभासदों ने नगर पालिका बोर्ड बैठक में किया था, लेकिन अफसरों ने तर्क दिया था कि बिजली निगम के अधिकारियों ने ही नए स्तर से एस्टीमेट बनाकर दिए हैं।
चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू
नगर पालिका द्वारा शहर के लल्ला बाबू चौराहा, बूरा बाजार चौराहा और डिप्टी गंज तिराहे का चौड़ीकरण करने के लिए अब कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले लल्ला बाबू चौराहे पर एक गोल चक्कर बनाने के साथ ही सभी सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका करीब 50 लाख रुपये खर्च करेगी। इससे पहले सर्दियों में चौड़ीकरण शुरू किया था, लेकिन ड्राइंग फेल होने के कारण कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। अब नए स्तर से ड्राइंग तैयार करते हुए कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
लाइन शिफ्टिंग का विवरण
सड़क का नाम अनुमानित राशि
लल्ला बाबू चौराहा से जज कंपाउंड 2287442
लल्ला बाबू चौराहा से महेश पार्क 3285805
रोडवेज वर्कशॉप से मामन पुलिस चौकी 3171494
धमेड़ा मोड़ से नयागांव पालिका सीमा तक 1698973
लाइनों को शिफ्ट करने के लिए नए स्तर से एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। जल्द से जल्द इन्हें शिफ्ट कराते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना है। लल्ला बाबू चौराहा का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है।
- मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका