फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   roads blocked due to heavy traffic resulting diversion on NH-24

मुख्य स्नान से पहले ही हर तरफ जाम

Tue, 24 Nov 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 24 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
roads blocked due to heavy traffic resulting diversion on NH-24
कार्तिक स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़े और जाम न लगे, ऐसा नहीं हो सका। हर बार की तरह इस बार भी कार्तिक स्नान पर शाम होते ही अनूपशहर को जोड़ने वाले सभी मार्ग पर वाहन फंसने लगे। 
विज्ञापन


चार बजे से नरौरा चौराहा, राजघाट तौराहा और रामघाट नहर पुल पर तीन घंटे के जाम ने रुला दिया।  ट्रैफिक पुलिस की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और आधी रात के बाद वाहन फिर फंसने लगे। 
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा स्नान के लिए यूं तो श्रद्धालुओं का तांता सोमवार से ही लगा हुआ है, लेकिन मंगलवार को स्थिति बेकाबू नजर आई।

मंगलवार देर शाम से अनूपशहर को जोड़ने वाले सभी मार्ग जाम में घिर चुके थे। वाहन तो छोड़िए सड़कों पर पैदल यात्रा करने में भी श्रद्धालुओं को परेशानी होने लगी। अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग, अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर सबसे ज्यादा जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों का रुट डायवर्जन भी ट्रैफिक की स्थिति पर काबू नहीं कर सका। स्थिति बिगड़ती देख मंगलवार दोपहर बाद से ही अलीगढ़ जाने वाले वाहनों को जहांगीराबाद के पास ताल बिवियान मार्ग होते हुए निकाला गया।

मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बसों को अनूपशहर से करीब दो किमी पहले ही रोक दिया गया। इसी प्रकार डिबाई, रामघाट आदि स्थानों पर भी जाम की स्थिति बेकाबू नजर आई।

रामघाट नहरपुल, राजघाट चौराहा, नरौरा चौराहा पर भी घंटों तक जाम लगा रहा। वाहन कछुए की तरह खिसकते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

डिबाई में तहसील के राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगातटों पर लोगों का अपने वाहनों से पहुंचना शुरू हो गया है।

गढ़मुक्तेश्वर मेले में ट्रैफिक रूट डायवर्ट होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर नगरवासियों को जाम झेलना पड़ा। महादेव व पैठ चौराहे पर कई बार जाम लगा।

महिलाओं-बच्चों को हुई ज्यादा परेशानी

जाम में फंसे वाहनों में सवार महिलाओं औ्र बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान वे पानी और दूध के लिए तरस गए। वाहनों की बीच फंसने के कारण वे अपने वाहन से निकल भी नहीं पा रहे थे। 

इस दौरानपुलिसकर्मियों की तमाम कोशिश के बाद ही उन्हें राहत नहीं मिल सकी। 


एनएच-24 पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला के मुख्य स्नान की पूर्व संध्या और दीपदान के दौरान एनएच-24 पर भीषण जाम लग गया। मंगलवार शाम चार बजे के करीब हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए।


शाम छह बजे के करीब वैकल्पिक रास्ते भी जाम हो गए। हाईवे में लगे जाम में पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आ रहे हजारों श्रद्धालु जाम में फंस गए।

इस जाम ने पुलिस-प्रशासन की रूट डायवर्जन व्यवस्था भी ध्वस्त कर दी।एनएच-24 पर रात आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।

 कार्तिक मेला के दौरान मंगलवार शाम करीब चार बजे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। गंगा में शाम पांच बजे दीपदान शुरू होते ही उमड़े श्रद्धालुओं के कारण हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।

बुधवार को गंगा के मुख्य स्नान के कारण एनएच-24 और उससे जुड़े रास्तों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस कारण हाईवे रूट डायवर्जन व्यवस्था भी फेल हो गई।

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम में सैकड़ों वाहनों के कारण गढ़ क्षेत्र में पूरी तरह से पैक हो गया। शाम सात बजे तक वैकल्पिक रास्ते भी जाम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed