फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road construction

एनएच-91 में होंगी छह लेन, पुरानी चार लेन का होगा नवीनीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
road construction
एनएच-91 में होंगी छह लेन, पुरानी चार लेन का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 91 में दो लोन बढ़ाकर अब छह लेन की जाएगी। पुरानी चार लेन का भी नवीनीकरण किया जाएगा। एनएचएआई ने इस पर काम शुरू कर दिया है। दो साल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली-गाजियाबाद और अलीगढ़ जाने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी।
वर्ष 2015 में गाजियाबाद के लालकुआं से कानपुर के लिए एनएच 91 का निर्माण हुआ था। इसके बाद अलीगढ़ और गाजियाबाद जाने का रास्ता सुगम हुआ था। छल साल में हाईवे पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन दिनों हाईवे पर प्रतिदिन औसतन एक लाख लोग सफर करते हैं। ऐसे में अब हाईवे को चौड़ा करने की जरूरत है। एनएचएआई ने निर्माण के समय ही टेंडर में यह जोड़ा था कि 2022 में हाईवे को छह लेन बनाया जाएगा। शर्तें दी गई थीं कि 12 वर्षों तक मरम्मत और नवीनीकरण भी किया जाना है। अब हाईवे को सिक्स लेन करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के ठंडी प्याऊ के पास कंक्रीट का प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च करके निर्माणदायी संस्था हाईवे का चौड़ीकरण 2024 तक पूरा करेगी। खुर्जा में कैलाश अस्पताल से जेवर रोड फोर लेन तक बाईपास बनाकर जेवर एयरपोर्ट से एनएच-91 को जोड़ा जाएगा। इससे जेवर एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को खुर्जा शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। बाईपास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं, बरेली, संभल की राह अभी भी कठिन
मेरठ-बदायूं हाईवे को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे घोषित कर दिया है, इसके बावजूद हालत खराब हैं। दिल्ली से बदायूं जाने वाले वाहन एनएच-91 पर बुलंदशहर तक फर्राटा भर सकेंगे, इसके बाद आगे बदायूं तक का सफर सड़क खराब होने की वजह से मुश्किलों भरा होगा।
तीन बार भरे जा चुके हैं हाईवे के गड्ढे
हाईवे के निर्माण के सात वर्ष के दौरान ही सड़क बुरी तरह से टूट गई थी। अभी तक करीब तीन बार हाईवे के गड्ढों को भरा जा चुका है। पैच वर्क सड़क से ऊंचा होने के कारण वाहन तेज गति से चलाने में मुश्किल आती है।

गाजियाबाद के लाल कुंआ से अलीगढ़ तक हाईवे के चौड़ीकरण की योजना है। हाईवे निर्माण के दौरान ही इसे छह लेन करने और पुरानी लेन के नवीनीकरण के लिए अनुबंध किया गया था। - पीपी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed