फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road construction

गर्म मौसम के इंतजार में अटका कई सड़कों का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Road construction
गर्म मौसम के इंतजार में अटका कई सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर। गिरते तापमान के कारण शहर में करीब चार करोड़ की लागत वाली एक दर्जन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने पर ही कार्य शुरू हो सकेगा। सड़कों का निर्माण न होने कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर पालिका ने गड्ढों से निजात दिलाने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया था। करीब एक दर्जन सड़कों के निर्माण कार्यों पर चार करोड़ की धनराशि खर्च होनी है, लेकिन अभी तक इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। दिन में ट्रैफिक की समस्या और रात के समय में 15 डिग्री से कम तापमान होने के कारण तारकोल की सड़क मजबूत नहीं हो पाती है। जिसके चलते सर्दी के मौसम में सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। नगर पालिका लल्ला बाबू चौराहा से कलक्ट्रेट, लल्ला बाबू चौराहा से महेश पार्क, मामन चौकी से मामन रोड, रेलवे स्टेशन रोड, यमुनापुरम में डीपीएस स्कूल रोड का निर्माण होना था। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत के 150 से अधिक सड़क निर्माण के कार्य भी तापमान कम होने के कारण शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

आठ घंटे में बिखर गई थी सड़क
नगर पालिका ने रोडवेज बस अड्डा रोड निर्माण के लिए करीब 85 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। इसके बाद ठेकेदार ने रात में कार्य शुरू किया। सड़क निर्माण के लिए लगाया गया तारकोल अपनी पकड़ नहीं बना सका और आठ घंटे से पहले ही सड़क टूटकर बिखरने लगी थी। इसके बाद रोड़ी फैलने के कारण कई राहगीर फिसलकर घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में तापमान काफी कम हो गया है। ऐसे में तारकोल का निर्माण मजबूती नहीं प्राप्त करता है। मौसम में कुछ गर्मी आने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। - मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed