{"_id":"60d375898ebc3e343612add9","slug":"road-construction-bulandshahr-news-gbd2210012191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और शहीद कर्नल के गांव की सड़क बनने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और शहीद कर्नल के गांव की सड़क बनने का इंतजार
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश यादव के गांव के लिए बन रही सड़क।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और शहीद कर्नल के गांव की सड़क बनने का इंतजार
बुलंदशहर। दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले खिलाड़ियों के नाम पर सरकार द्वारा घोषित छह में से चार सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। जिससे चार गांवों के ग्रामीणों को सीधा फायदा पहुंचा है। वहीं देश के लिए जान गंवाने वाले वीर कर्नल आशुतोष शर्मा और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश यादव के गांव में अभी भी ग्रामीणों को सड़क निर्माण का इंतजार है। हालांकि इन दोनों स्थानों पर भी निर्माण कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन और कोरोना कर्फ्यू के चलते कार्य में देरी हुई है।
सरकार ने जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों के नाम पर उनके घर तक सड़क बनाने की घोषणा की थी। सरकार ने घोषणा के तहत जिले के चार खिलाड़ियों के गांवों में सड़क निर्माण कराया है।
सड़क और लागत
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सतीश यादव के गांव पचौता में सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग से गांव की ओर 1.40 किमी सड़क 74.61 लाख
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के गांव लुहारली में संपर्क मार्ग से क्रिकेटर के घर तक 0.37 किमी सड़क 40.56 लाख
- शिकारपुर क्षेत्र के गांव करैना निवासी अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी शांति स्वरूप के गांव में 2.70 किमी सड़क 52.34 लाख
- खुर्जा क्षेत्र के गांव मौजपुर में कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक सिंह के घर के लिए एक किमी 8.88 लाख की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की थी।
मेधावियों के नाम सड़क
वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने वाले तुषार चौधरी के घर तक गांव चांदपुर में भी सड़क निर्माण की घोषणा की थी।
कर्नल आशुतोष के गांव में सड़क का इंतजार
आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गंवाने वाले वीर जवान कर्नल आशुतोष शर्मा के गांव परवाना में अभी सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। करीब डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी सड़क निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से नाली के विवाद के चलते कार्य बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते सड़क पर पानी भी भरा हुआ है।
विज्ञापन
लगभग सभी खिलाड़ियों और शहीदों के नाम पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कोरोना के कारण लेबर चली गई थी। जिसके चलते दो स्थानों पर कार्य अधूरा है। इसे भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी