फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road

अधबनी सड़क से 15 गांवों के 30 हजार लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
road
अधबनी सड़क से 15 गांवों के 30 हजार लोग परेशान
विज्ञापन

चोला। क्षेत्र के किसान इंटर कालेज से गांगरौल रेलवे हाल्ट खानपुर तक जाने वाली सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। 10 माह पहले निर्माण शुरू होने के बाद अब अ धिकारियों ने सड़क को अधबना छोड़ दिया है। जिसके चलते उक्त रास्ते से गुजरने वाले 15 गांवों के लोग परेशान हैं। सड़क निर्माण का कार्य पूरा न होने से छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों के संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 माह पहले कार्य शुरू किया था। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने कार्य शुरू किया तो 30 हजार से अधिक लोगों को गांवों की राह आसान दिखने लगी, लेकिन अब विभाग द्वारा बीच में ही कार्य बंद करने के चलते किसानों को परेशानी हो रही है। किसान इंटर कॉलेज से गांगरौल रेलवे हाल्ट खानपुर तक जाने वाली सड़क पर गांव खानपुर, दाउदपुर, खबरा, शेरपुर, नगला बंसी, कादिलपुर, नगला इलाहाबाद, बेहाराबास, धरारी, पंचगाई, अगराई, बिचौला व फराना के ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है। सड़क पर पर फैले कंकड़ हादसों का कारण बन रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। अधिकारियों को शिकायत के बाद भी राहत न मिलने पर अब अनिल सोलंकी, बाबू, राजबीर, सुंदर, वीरपाल और धीरज ने मुख्यमंत्री समेत डीएम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ट्वीट करके सड़क की बदहाली दूर करते हुए निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। किसान इंटर कालेज खानपुर के प्रबंधक सुरेश सोलंकी ने बताया कि सड़क का निर्माण न होने के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बोले लोग
यह सड़क इतनी बदहाल है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले इसका शिलान्यास तत्कालीन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था और इतना समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। - सुरेश सोलंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तो इस मार्ग से किसी लोग किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन शाम होते ही अंधेरे में यह नहीं पता चलता कि कहां हादसा हो जाए। कई लोग कंकड़ से फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। इस समस्या से जल्द निजात मिलनी चाहिए। - अनिल सोलंकी
अधिकारियों की लापरवाही के कारण हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - राजू ठाकुर
सड़क लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन चुनाव से पहले जब कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को राहत मिली थी। चुनाव खत्म होने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। जिसके चलते सड़क पर मोटी रोड़ी फैली हुई है, दो पहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। - भारत सोलंकी

सड़क निर्माण का कार्य बीच में क्यों बंद पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते हुए कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed