{"_id":"613105ec8ebc3e7a224b6c8c","slug":"road-accident-sikandrabad-news-gbd22520116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-91 के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-91 के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान
विज्ञापन
मृतक जगत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-91 के गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 के गड्ढे ने बृहस्पतिवार को एक 62 वर्षीय बाइक सवार की जान ले ली। हेलमेट भी बचाव नहीं कर सका। पुलिस अचेत बाइक सवार को तत्काल अस्पताल ले गई पर जिंदगी बचाई नहीं जा सकी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जगत सिंह (62) परिवार के साथ सिकंदराबाद की एसडीएम कालोनी में रहते थे। जगत सिंह की पत्नी पूर्णिमा वैर स्वास्थ्य केंद्र के झाझर सेंटर पर एएनएम हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे जगत सिंह बाइक से बुलंदशहर से सिकंदराबाद लौट रहे थे। अचानक उनकी बाइक अचानक ग्राम इंडियन गैस गोदाम के सामने नेशनल हाईवे-91 पर बने एक गड्ढे में गिर गई। हेलमेट पहने हुए जगत सिंह नीचे गिर गए और उनका सिर तेज आवाज के साथ सड़क में टकराया। जगह सिंह अचेत हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस जगत सिंह को गंभीर अवस्था में सीएचसी पर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगत सिंह पत्नी के साथ सिकंदराबाद में रहते थे। उनकी बेटी बेटी दिल्ली में है। हादसे के बाद से उनकी पत्नी सदमे में हैं।
तीन माह से नहीं भरे गए हाईवे के गड्ढे
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पहले हाईवे पर सड़क में गड्ढे बन गए थे। सड़कों में गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। इस संबंध में टोल प्लाजा के अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन गड्ढों को भरने का कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
नहीं पहुंची हाईवे की एंबुलेंस
हादसे के बाद हाईवे की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर करीब पांच मिनट बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जगत को अपनी कार से उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद पहुंचाया। घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचने में करीब 20 मिनट का समय लग गया।
नेशनल हाईवे पर 20 किमी में 100 गड्ढे
हाईवे के गड्ढे ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया। हाईवे पर 20 किलोमीटर दूरी में ही 100 से ज्यादा गड्ढे हैं। जून 2015 से हाईवे पर लुहारली में टोल वसूला जा रहा है। हर साल टोल दरें भी बढ़ाई जाती हैं, लेकिन हाईवे की मरम्मत नहीं की जाती।
बारिश में टूट जाता है हाईवे
बरसात के दिनों में बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। मरम्मत का कार्य भी बराबर चलता रहता है। इस समय भी हाईवे की मरम्मत चल रही है। सीके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर नेशनल हाईवे 91
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक का पहिया अचानक सड़क पर बने गड्ढे में गिरने के कारण बाइक नियंत्रित होने से जगत सिंह सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। - जयकरण सिंह, कोतवाल