{"_id":"6047b1f18ebc3e8d2d43901d","slug":"road-accident-sikandrabad-news-gbd215127960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, महिला यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, महिला यात्री घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर सवारियों से भरी रोडवेज को खाली सिलिंडरों से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज में सवार एक महिला यात्री घायल हो गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को बुलंदशहर डिपो की बस कौशांबी जा रही थी। जैसे ही बस औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर के पास बस पहुंची तो अचानक बस चालक ने ब्रेक मार दिए। बस के अचानक रुक जाने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ग्राम देवपुरा जनपद संभल निवासी महिला यात्री अंशिका पत्नी ब्रिजेश घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। परिचालक योगेंद्र ने बताया कि बस में कुछ सवारी ड्यूटी पर जा रही थीं। वह चालक पर बस को तेजी से चलाने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान अचानक ब्रेक लेने से हादसा हो गया। रोडवेज से टकराए ट्रक में सिलिंडर भरे हुए थे। गनीमत रही की सिलिंडर खाली थे। यदि सिलिंडर भरे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।