फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident in narura

अस्पताल में जमीन पर पड़े थे घायल, मची थी चीख-पुकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
road accident in narura
डिबाई सीएचसी के बरामदे में उपचार के लिए जमीन पर पड़े घायल। - फोटो : BULANDSHAHR
अस्पताल में जमीन पर पड़े थे घायल, मची थी चीख-पुकार
विज्ञापन

डिबाई। नरौरा में हुए सड़क हादसे के बाद घायलों को तत्काल डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते यहां घायल जमीन पर ही पड़े रहे। घायल मासूम बच्चों को स्थानीय लोग संभालते नजर आए।

दोपहर करीब पौने तीन बजे नरौरा क्षेत्र में हादसे के बाद घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया था। लेकिन, सीएचसी पर एक साथ इतने घायलों के उपचार के लिए व्यवस्थाओं को संभाल पाना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती साबित हुआ। कई घायल इस दौरान उपचार के लिए सीएचसी के बरामदे में ही जमीन बैठे और लेटे हुए दिखाई दिए। कराहते हुए घायलों को उपचार के लिए तत्काल आस-पास के निजी व सरकारी अस्पतालों से भी चिकित्सकों को बुला लिया गया, लेकिन, कुछ अव्यवस्थाएं उपचार के दौरान आड़े आ रही थीं। हालांकि, सीएचसी से प्राथमिकि देने के बाद एक-एक कर घायलों को हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया। घायलों के मासूम रोते-बिलखते बच्चों को स्थानीय लोग संभाल रहे थे। हालांकि, बाद में बच्चों को परिजनों के साथ ही भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed