फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

मंडी में सब्जी खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
road accident
मंडी में सब्जी खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी में बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन, इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति कार की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जहांगीराबाद स्थित सब्जी मंडी में बुधवार शाम लोग सब्जी खरीदने के लिए काफी संख्या में मौजूद थे। इनमें से कुछ लोग अपने बच्चों को मंडी के सामने स्थित एक कॉलेज में बीएड की परीक्षा दिलाने वाले भी थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से हटकर चबूतरे से जा टकराई। जिससे मौके पर लोग खुद की जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। उसी दौरान कार की चपेट में वहां सब्जी खरीद रहे एक बुर्जुग आ गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त गांव चाकला निवासी 65 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक नई बस्ती निवासी सुलेमान को हिरासत में ले लिया है, वहीं मृतक के पुत्र राजकुमार ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed