फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

छुट्टी लेकर घर लौट रहे फौजी को बस ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
road accident
मृतक फौजी का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
छुट्टी लेकर घर लौट रहे फौजी को बस ने रौंदा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। फौजी मेरठ से ड्यूटी के बाद छुट्टी लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आरोपी बस चालक हादसे के बाद फरार हो गया। वहीं, बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया।
शिकारपुर के गांव अजनारा निवासी अक्षय कुमार उर्फ रोहित (23) पुत्र सतेंद्र 2017 में सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी मेरठ में तैनाती थी। बताया गया कि मंगलवार को वह रेजीमेंट से अपनी छुट्टी लेकर गांव जा रहा था। मेरठ से वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर ही गांव जाने के लिए निकला था। देर शाम जब वह शिकारपुर तिराहे के निकट पहुंचा तो एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। घायल फौजी को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के चाचा इंद्रजीत पुत्र सत्यवीर सिंह ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
गांव में बुधवार सुबह जब मृतक फौजी का शव पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो उठीं। इस दौरान मेरठ से सेना की एक टुकड़ी भी गांव पहुंची और जवान को अंतिम सलामी दी। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि अक्षय कुमार का करीब एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। ड्यूटी से छुट्टी लेकर वह घर आ रहा था, जिससे परिजन काफी खुश थे। लेकिन, घर पहुंचने से पहले ही उसकी हादसे में मौत ने परिजनों को सदमे में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed