फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

पिकअप और कार की भिड़ंत में मासूम समेत चार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Road accident
पिकअप और कार की भिड़ंत में मासूम समेत चार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच 91 पर सोमवार शाम एक पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार कोतवाली देहात क्षेत्र के बेनीपुर गांव में एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी हीरा ने बताया कि उसकी ससुराल खानपुर थाना के गांव जाड़ौल में है। कुछ समय पूर्व उसके ससुर की मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी पूनम (35) और बेटे कृष्णा (2) को लेकर होली पर खोटा त्योहार मनाने अपनी ससुराल जाड़ौल गांव गया हुआ था। वहां पर पता चला कि उसके रिश्तेदार रविंद्र के ससुर की सोमवार को मौत हो गई है। रविंद्र की ससुराल देहात कोतवाली के गांव बेनीपुर में है। सोमवार को जाड़ौल से वह अपनी पत्नी, पुत्र और रविंद्र के परिवार के अन्य लोगों के साथ महिंद्रा पिकअप में सवार होकर बेनीपुर के लिए निकले थे। पिकअप में करीब 17 लोग सवार थे। जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बेनीपुर के लिए दरियापुर से आगे आईपी कॉलेज के पास कट पर पहुंचे और यू-टर्न लिया तो उसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार दो वर्षीय कृष्णा, उसकी मां पूनम, जाड़ौल निवासी शशि (36) पत्नी गंगाचरण और किरण (55) पत्नी महेंद्र की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने जाना घायलों का हाल
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद से ही महिंद्रा पिकअप और कार के ड्राइवर मौके से भाग निकले थे। जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
औरंगाबाद। गांव जाड़ौल निवासी सड़क हादसे में मृत दो महिलाओं के शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतकों के आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। सुबह एसडीएम स्याना सुभाष सिंह और सीओ स्याना अलका सिंह, इंस्पेक्टर खानपुर नरेश शर्मा जाड़ौल पहुंचे। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मृत शशि और किरण का अंतिम संस्कार किया गया। स्याना के पूर्व विधायक दिलनवाज खान, रालोद के जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी और जाड़ौल के निवर्तमान प्रधान इरफान अली ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed