फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
road accident
मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : KHURJA
ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर में मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। अनूपशहर रोड पर जमालपुर मंदिर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में टेेंपो में सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। जहां से चार घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव भादवां निवासी बॉबी (35) पुत्र ओमवीर सिंह अपनी मां नेमवती, गांव के ही अनिल पुत्र दीपचंद, रामप्रसाद पुत्र ननुआ, पूनम, सोना देवी पत्नी नत्थी और ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर निवासी शशि पत्नी रमेश के साथ टैंपो में सवार होकर अनूपशहर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। जहां से रविवार सुबह सभी लोग टेंपो से ही वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर अनूपशहर रोड पर जमालपुर मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में बॉबी और उसकी मां नेमवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। जहां से शशि, अनिल, रामप्रसाद व पूनम को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
जानकारी के अनुसार बॉबी के घर में बीते दिनों एक बच्चे का जन्म हुआ था। जिसका मुंडन कराने और गंगा स्नान के लिए नाते-रिश्तेदार अनूपशहर गए थे। परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन, हादसे के बाद परिवार की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। हालांकि, हादसे में किसी मासूम के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed